biodatamaker
✕

राहुल से बोले अमित शाह, बिना कागज पढ़े पांचों सवाल दोहराकर दिखाएं

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2017 (15:55 IST)
सूरत। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात को लेकर जारी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से रोज ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक सवाल पूछने के सिलसिले पर रविवार को व्यंग्य करते हुए कहा कि वे अब तक के अपने ऐसे सभी 5 सवालों को अपने आप नहीं दोहरा सकते।
 
शाह ने सूरत के मांडवी में एक चुनावी सभा में कहा कि लोगों को राहुल से पूछना चाहिए कि गुजरात में चुनाव में कांग्रेस का चुनावी मुद्दा क्या है? अब तक किसी को इसका पता नहीं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जहां मोदी के नेतृत्व में विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है और यही इसका मुख्य चुनावी मुद्दा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस जातिवाद का जहर फैलाना चाहती है और अलग-अलग वर्ग के बीच विषवाद को बढ़ावा देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है।
 
शाह ने राहुल गांधी के गुजरात के ताबड़तोड़ चुनावी दौरों की चर्चा और उनकी शैली की नकल करते हुए कहा कि राहुलजी सवाल पूछते हैं कि मोदीजी ने साढ़े 3 साल में क्या किया? रोज एक ट्वीट कर रहे हैं। रविवार को 5वीं ट्वीट भी कर डाली। मैं इन सबका जवाब दे दूंगा, अगर वे यह सब ट्वीट एक बार बिना कागज पढ़े फिर से दोहरा दो।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में एक कलेक्टर कार्यालय नहीं खोल सके राहुल को गुजरात में विकास की बात करना शोभा नहीं देता। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख