1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Rahul asks question to Modi

राहुल ने मोदी से पूछा, कब पूरा होगा महिलाओं से किया वादा...

Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि गुजरात की बहनों से किया वादा कभी पूरा होगा या नहीं। 
 
उन्होंने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पांचवां सवाल पूछते हुए कहा कि न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण, महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण। आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा।
 
राहुल पांच दिनों से लगातार ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें गुजरात के लोगों से किए वह वादे याद दिला रहे हैं जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।  
अगला लेख
एक समय लोग बाघ से डरते थे, आज गाय से डरते हैं : लालू