ramcharitmanas
✕

नरेन्द्र मोदी के 'खास' आदमी को भी टिकट नहीं दिया अमित शाह ने

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (15:48 IST)
नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट बंटवारे के बाद मचे घमासान के परिदृश्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के बीच अंदरूनी कलह सामने आ रही है।
 
पार्टी के भीतरी तबकों का मानना है कि शाह और श्रीमती पटेल के बीच कलह का खामियाजा चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल पटेल के विश्वस्त सहयोगियों को पहले से टिकट से वंचित कर दिए जाने के परिप्रेक्ष्य में शक्ति संतुलन शाह के पक्ष में प्रतीत हो रहा है।
 
श्रीमती पटेल की भतीजी एवं मंत्री वासुबेन त्रिवेदी तथा पूर्व मंत्री आईके जडेजा को भाजपा ने इस बार टिकट से वंचित कर दिया है। वर्ष 2002-2007 के दौरान नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके काफी करीबी रहे जडेजा का किनारे कर दिया जाना एक अप्रत्याशित कदम माना जा रहा है।
 
धरांगधरा सीट से दो बार विधायक रहे जडेजा ने कुछ समय राज्य मंत्रिमंडल के प्रवक्ता के रूप में कर्तव्य का निर्वहन भी किया था, लेकिन इस बार वाधन सीट से टिकट के लिए उनकी मांग ठुकरा दी गई और पार्टी ने एक उद्योगपति धनजी भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
 
ऐसे ही एक और मामले में पूर्व शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वासुबेन त्रिवेदी को भी भाजपा नेतृत्व ने इस बार टिकट नहीं दिया।
             
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 15 मौजूदा विधायकों की टिकटों के लिए मांग पर विचार ही नहीं किया और उन्हें पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाया। राज्य के मंत्रियों वल्लभ वगाहसिया, नानु वनानी और जयंती कावड़िया को उनके निर्वाचन क्षेत्र में पाटीदार समुदाय के प्रदर्शन तेज होने के बाद पार्टी ने टिकट से वंचित कर दिया। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख