kundali milan
✕

गुजरात चुनाव : सट्‍टा बाजार में भाजपा का जोर, मगर...

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (08:41 IST)
सट्‍टा बाजार की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो इस बार भी गुजरात में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन सीटें पिछली बार से कम हो सकती हैं। हालांकि यह आंकड़ा भाजपा के उस दावे से मेल नहीं खाता जिसमें कहा गया था कि भाजपा इस बार 150 सीटें जीतेगी। 
 
सट्‍टा बाजार से मिल रही रिपोर्टों के अनुसार इस बार भाजपा को 182 में से 105 के लगभग सीटें मिल सकती हैं, जबकि 80 के करीब सीटों पर कांग्रेस एवं अन्य उम्मीदवार जीत सकते हैं। हमारे गुजरात संवाददाता के मुताबिक विधानसभा चुनाव पर अब तक 1000 करोड़ का सट्‍टा लग चुका है, जो कि आखिरी दौर के चुनाव तक और बढ़ सकता है। 
 
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में भाजपा का भाव का भाव 1.15 रुपए और कांग्रेस का 3 रुपए का आसपास चल रहा है। हालांकि इन भावों में आने वाले समय और बदलाव संभव है क्योंकि पिछले महीने भाजपा का भाव दो रुपए, जबकि कांग्रेस का भाव 1.75 रुपए था। तब कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी। हार्दिक पटेल की सेक्स सीडी के समाचारों के बाद अब भाजपा का भाव कम होता जा रहा है, जो कि पलड़ा भाजपा के पक्ष में दिखाता है। 
 
सट्‍टा बाजार से एक और आकड़ा सामने आ रहा है। इसके मुताबिक इस बार भाजपा 118 से 120 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस को 80 से 100 सीटें जीत सकती है। इस आंकड़े से यह तो तय है कि राज्य कांग्रेस की सरकार भले ही न बने, लेकिन निश्चित रूप से उसकी स्थिति में सुधार जरूर होगा। 
 
लेखक के बारे में
हरीश चौकसी
Freelancer.... और पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

क्‍या एमपी में बढ़ रहा है साल बोरर का खतरा, अब तक 45 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे, क्‍या कहती है ये रिपोर्ट

अगला लेख