Hanuman Chalisa
✕

हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, भाजपा को राहत

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (15:06 IST)
अहमदाबाद। पाटीदार समुदाय की राजनीति कर रहे पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को गुजरात के पाटीदारों ने ही बड़ा झटका दे दिया है। हालांकि इस खबर के बाद भाजपा खेमे में राहत महसूस की जा रही है। 
 
एक जानकारी के मुताबिक पाटीदार समाज की 10 बड़ी धार्मिक संस्थाओं के नेता मंगलवार को एक बार फिर एक मंच पर एकत्रित हुए। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को धोखा बताया है। इन धार्मिक संगठनों का मानना है कि जो बात संभव ही नहीं है, उसे वादे के दौर पर क्यों पेश किया जा रहा है। 
 
विश्व उमिया संस्थान के संयोजक आरपी पटेल ने कहा कि हार्दिक द्वारा कांग्रेस की ओर से दिए गए मसौदे पर कानूनी राय ली गई है। इस संबंध में कानूनविद हरीश साल्वे ने साफ कर दिया कि संवैधानिक तौर पर यह आरक्षण मुमकिन ही नहीं है। ऐसे में हार्दिक कांग्रेस का राजनीतिक हथियार ही बन रहा है।
 
पटेल ने कहा कि समाज का युवा वर्ग भी हार्दिक की बातों में आकर भटक गया है और हार्दिक का आंदोलन सामाजिक न होकर अब पूरी तरह निजी बन गया है।
 
पाटीदार संस्थाओं का मानना है कि समाज की कुछ समय के लिए भाजपा से नाराजगी जरूर थी, लेकिन अब सब ठीक है। अब समाज का एक बड़ा वर्ग भाजपा के साथ खड़ा दिख रहा है। साथ ही जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं स्थितियां भी बदल रही हैं।
 
गौरतलब है कि पाटीदारों में दो प्रमुख समुदाय लेउवा और कड़वा पाटीदार हैं। ऐसा माना जाता है कि कड़वा और लेउवा आपस में वैवाहिक संबंध नहीं रखते। इन सब बातों के अलावा हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे केशुभाई पटेल भी पाटीदार समुदाय से आते थे। उन्होंने भी भाजपा के खिलाफ बगावत की थी, लेकिन उन्हें विधानसभा चुनाव में नाममात्र की सीटें मिली थीं। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख