dharma sangrah

कांग्रेस में इसलिए नहीं जा रहे हार्दिक पटेल

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (15:00 IST)
-हरीश चौकसी
गुजरात के पाटीदार आंदोलन से सुर्खियों में आए हार्दिक पटेल कांग्रेस का समर्थन भी कर रहे हैं और उससे दूरी भी बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया में तो उन्हें कांग्रेस का एजेंट भी कहा जाने लगा है। कई जगह उनके पुतले भी फूंके गए। 
 
गौरतलब है कि हार्दिक कांग्रेस के नेताओं के साथ मेलजोल तो बढ़ा रहे हैं, लेकिन वे इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं कि कांग्रेस में जाएंगे या नहीं। माना जा रहा है कि सिर्फ 23 साल की उम्र में हार्दिक गुजरात की राजनीति को अच्छी तरह समझ गए हैं। इसी के चलते वे हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रहे हैं। 
 
हार्दिक पटेल की सभाओं में अभी भी अच्छी संख्‍या में लोग आ रहे हैं। राजनीति के जानकार इसे किसी करिश्मे से कम नहीं मान रहे हैं। कांग्रेस के ही नेताओं का मानना है कि हार्दिक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं इसीलिए खुलकर भाजपा के खिलाफ बोल पा रहे हैं। उनका मानना है कि उनकी मुसीबतों का हल हार्दिक ही निकाल सकते हैं। फिलहाल पाटीदारों का बड़ा वर्ग हार्दिक के साथ है, यदि वे कांग्रेस में शामिल होते हैं तो यह गणित भी गड़बड़ा सकता है। 
 
दूसरी ओर दलित नेता जिग्नेश मेवाणी भी हार्दिक की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि विधानसभा चुनाव में ये दोनों ही युवा नेता भाजपा को झटका दे दें। 
 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख