dharma sangrah
✕

अब नया बवाल, राहुल गांधी तो जनेऊधारी हिन्दू हैं...

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2017 (19:25 IST)
सोमनाथ मंदिर के गैर हिन्दू रजिस्टर में राहुल गांधी का नाम दर्ज होने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में हिन्दू कार्ड खेलते हुए कहा है कि राहुल तो जनेऊधारी हिन्दू हैं। 
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अहमदाबाद में पत्रकारों से कहा कि यह एक षड्‍यंत्र के तहत भाजपा ने कराया है। उन्होंने दावा किया कि गांधी के मीडिया समन्वयक से कुछ और कहकर उक्त रजिस्टर में दस्तखत कराए गए थे।
 
उन्होंने कहा कि असल में गांधी न केवल हिन्दू हैं बल्कि एक जनेऊधारी भी हैं। उनके नामकरण, बहन प्रियंका की शादी तथा पिता राजीव गांधी के अंतिम संस्कार के दौरान की तस्वीरों में यह देखा जा सकता है। उन्होंने भाजपा से चुनाव का स्तर इतना नहीं गिराने की अपील की है।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंदिर के जनसपंर्क अधिकारी ध्रुवभाई जोशी ने कहा कि गांधी और पटेल का नाम गांधी के मीडिया समन्वयक मनोज त्यागी ने मंदिर के प्रवेश के पहले सुरक्षा विभाग के रजिस्टर में दर्ज कराया था। मंदिर के नियम के मुताबिक गैर हिन्दुओं के लिए ऐसा करना जरूरी होता है।
 
ज्ञातव्य है कि मंदिर के गर्भगृह में गांधी ने दोपहर की आरती और जलाभिषेक में भाग लिया था। अहमद पटेल भी वहां मौजूद थे। अहमद पटेल का नाम भी गैर हिन्दू रजिस्टर में राहुल के साथ दर्ज था। 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख