biodatamaker

गुजरात चुनाव : जीतेगी तो भाजपा, एक और ओपिनियन पोल...

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (20:29 IST)
सट्‍टा बाजार हो या फिर ओपिनियन पोल, सबका एक ही दावा है कि गुजरात में सरकार तो भाजपा की ही बनेगी, भले ही सीटें पिछली बार की तुलना में कम हो जाएं। 
 
रिपब्लिकन टीवी चैनल के ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 116 से 125 सीटें मिल सकती हैं। यदि इस चैनल की मानें तो भाजपा पिछली बार की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर ही है क्योंकि पिछली बार भाजपा के पास 15 सीटें थीं। हालांकि इस भाजपा ने 150 सीटें हासिल करने का लक्ष्य बनाया था।


दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो इस चैनल के पोल के मुताबिक कांग्रेस को 53 से 68 सीटें प्राप्त हो सकती हैं। यदि 53 सीटें मिलती हैं तो आंकड़ा पिछली बार से कम होगा और 68 मिलीं तो कांग्रेस फायदे में रहेगी। पिछली बार कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं। 

'टाइम्स नाऊ' के ओपिनियन पोल में भाजपा को 111, कांग्रेस को 68 और अन्य को 3 सीटें आने की संभावना जताई जा रही है। इस ओपिनियन पोल में जो स्वींग है उसमें भारतीय जनता पार्टी को -3 प्रतिशत का नुकसान है जबकि कांग्रेस को +1 फीसदी का फायदा है। 
 
हालांकि सट्‍टा बाजार भी भाजपा के पक्ष में दिख रहा है, लेकिन सीटें पिछली बार से कम बताई जा रही हैं। ये अनुमान अपनी जगह हैं पर मतदाता के मन में क्या चल रहा है यह तो 18 दिसंबर को ही पता चलेगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख