ramcharitmanas

गुजरात चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने घटाई जीएसटी की दरें : कांग्रेस

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (22:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रोजमर्रा के इस्तेमाल की 178 वस्तुओं पर टैक्स में कटौती के जीएसटी काउंसिल के फैसले का श्रेय लेने की कोशिश की। उसने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा डाले गए दबाव और चुनाव का सामना कर रहे गुजरात में उसके प्रचार को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया की वजह से सरकार यह कदम उठाने पर मजबूर हुई।
 
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी की सर्वोच्च दर 18 फीसदी पर लाने के लिए लड़ाई जारी रखेगी और संकल्प जताया कि अगर सत्तारूढ़ भाजपा नहीं कर पाती है तो उनकी पार्टी यह काम करेगी। फिलहाल जीएसटी के तहत कर की सर्वोच्च दर 28 प्रतिशत है।
 
उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भारत को सरल कर प्रणाली की आवश्यकता है और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ की आवश्यकता नहीं है। राहुल मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिये जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताते रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल की ओर से बढ़ाए गए दबाव और चुनाव का सामना करने जा रहे गुजरात में उसे मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के मद्देनजर जीएसटी काउंसिल ने कल कर की दरों में कटौती करने का फैसला किया था।
 
गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है। गुजरात में भाजपा दो दशक से अधिक समय से सत्ता में है और कांग्रेस उसे सत्ता से बेदखल करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं और खासतौर पर राहुल ने चुनाव प्रचार में जीएसटी और नोटबंदी को अहम मुद्दा बनाया है। गहलोत ने दावा किया कि जीएसटी काउंसिल ने गुजरात में वोट को ध्यान में रखकर कर की दरों में बदलाव किया। राज्य में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख