ramcharitmanas

सम-विषम की हवा निकली, दिल्ली सरकार ने पल्ला झाड़ा

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (16:33 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की शर्तों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार से ऑड-ईवन योजना को लागू नहीं करने का ऐलान किया है।
 
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए सरकार 13 नवंबर से वाहनों के लिए ऑड-ईवन योजना लागू नहीं करेगी। सरकार सोमवार को न्यायाधिकरण के समक्ष फैसले पर पुनर्विचार के लिए अपील करेगी।
 
एनजीटी ने दिल्ली सरकार पर कई कड़े सवाल खड़े करते हुए आज कुछ शर्तों के साथ इस योजना को सोमवार से लागू करने की अनुमति दी थी। यह योजना 13 नवम्बर से 17 नवम्बर तक अमल में लाई जानी थी।
 
गहलोत ने कहा कि एनजीटी ने दोपहिया वाहनों और महिला वाहन चालकों को ऑड-ईवन से छूट नहीं देने का आदेश दिया है और इसके मद्देनजर सरकार फिलहाल ऑड-ईवन योजना को वापस ले रही है। सोमवार को न्यायधिकरण से इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए अपील की जाएगी।
 
न्यायाधिकरण ने इसके अलावा सरकारी गाड़ियों तथा कर्मचारियों को ऑड-ईवन से किसी प्रकार की छूट नहीं देने को कहा था। इस बातों को देखते हुए यह आशंका प्रबल हो गई थी कि यातायात को लेकर अफरातफरी का माहौल बन सकता है। दिल्ली में 66 लाख दोपहिया वाहन हैं और न्यायाधिकरण के फैसले को अमल में लाने का मतलब था कि ऑड-ईवन के दौरान 33 लाख दोपहिया वाहन सड़कों पर नहीं उतर पाते। इसके अलावा करीब 32 लाख कारों में से भी 16 लाख कारें सड़कों पर नहीं उतर पातीं।
 
 
दिल्ली में मेट्रो रेल सेवा और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ही सार्वजनिक परिवहन के साधन हैं। दिल्ली की करीब दो करोड़ की आबादी को देखते हुए यह साधन इतने पर्याप्त नहीं हैं कि ऑड-ईवन के दौरान लोग सुगमता से अपने गंतव्य तक आ-जा सकें। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख