sawan somwar

'भरोसेमंद' साथी ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (00:14 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस की 'मुश्किलें' बढ़ाते हुए इसके साथ चुनावी गठजोड़ के लिए पहले ही घोषणा कर चुके इसके 'भरोसमंद' साथी तथा जदयू (शरद) गुट के प्रदेश अध्यक्ष छोटू वसावा ने शनिवार को कम से कम 25 सीटों की मांग कर डाली।
        
पिछली बार के चुनाव में जदयू (एकीकृत) के एकमात्र विजेता उम्मीदवार रहे वसावा ने आठ अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल के पक्ष में मतदान कर उनकी नजदीकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
 
इसके बाद उन्होंने कुछ सप्ताह पहले श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वसावा ने आज कहा कि उनका दल केवल दो या तीन सीटों से संतोष नहीं करेगा। इसे 25 सीटें चाहिए। कांग्रेस भी गुजरात में बिना गठजोड़ के जीत नहीं सकती।
      
ज्ञातव्य है कि अपने समर्थक पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी तथा पार्टी में शामिल हो चुके ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के समर्थकों को सीटें देने और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी टिकट के कथित दबाव झेल रही कांग्रेस के लिए यह नया बखेड़ा साबित हो सकता है। 
हालांकि समझा जाता है कि शुरू से ही अपने अप्रत्याशित व्यवहार के लिए जाने जाने वाले आदिवासी नेता वसावा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए ही इतनी सीटें मांग रहे हैं। 182 सदस्‍यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दिसंबर में दो चरण में होना है। कांग्रेस इसके लिए अपने करीब 70 उम्मीदवारों की पहली सूची 16 नवंबर को जारी करेगी। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

अगला लेख