dharma sangrah

क्या मोदी भूल गए हैं कि वह प्रधानमंत्री हैं: चिदंबरम

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (14:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि चुनाव मोदी, व्यक्ति के बारे में नहीं हो रहे हैं बल्कि उनके अच्छे दिन के वादे के बारे में हो रहे हैं जो 42 महीनों के शासनकाल में भी नहीं आए। उन्होंने कई ट्वीट कर सवाल किया कि क्या मोदी यह बात भूल गए हैं कि वे प्रधानमंत्री हैं।
 
कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर लिखा, 'मोदी का चुनाव प्रचार उनके, उनके अतीत और गुजरात एवं गुजरातियों की कथित उपेक्षा के बारे में है। क्या वह भूल गए हैं कि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं? उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव मोदी, व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह उन अच्छे दिन के वादे को लेकर है जो 42 महीने में भी नहीं आए।'
 
पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी, निवेश में कमी, लघु एवं मध्यम उपक्रमों की बर्बादी, स्थिर निर्यात और मूल्यवृद्धि जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते क्योंकि उनके पास कड़वी सच्चाई को लेकर कोई जवाब नहीं है। मोदी भूल गए हैं कि महात्मा गांधी एक भारतीय थे और गुजरात के सपूत थे।
 
उन्होंने कहा कि गांधीजी राष्ट्रपिता के रूप में सम्मानित थे और हैं और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने के लिए माध्यम के तौर पर कांग्रेस को चुना था।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अब सरदार वल्लभभाई पटेल को व्याकुलता से अपने नेता के रूप में पेश कर सकती है लेकिन दृण पटेल ने भाजपा के मूल संगठन आरएसएस और उसकी विभाजनकारी विचारधारा को खारिज कर दिया था।
 
मोदी ने सोमवार को गुजरात में कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा था कि विपक्षी दल भारत के लोगों की आकांक्षाओं से वाकिफ नहीं है और केवल लोगों को गुमराह करने तथा निराशा का माहौल पैदा करने में लगा हुआ है। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव को विकास में विश्वास और वंशवाद की राजनीति के बीच द्वंद्व बताते हुए कहा कि कांग्रेस को गुजरात कभी भी रास नहीं आया और वह चाहती है कि राज्य दूसरों से पीछे ही रहे।
 
मोदी ने कहा कि गुजरात मेरी आत्मा है और भारत मेरा परमात्मा। गुजरात की जमीन ने मेरा पालन किया है, मुझे मजबूती दी है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख