Hanuman Chalisa

गुजरात चुनाव, भाजपा की पांचवीं सूची में 13 उम्मीदवार

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (17:36 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 13 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की जिसमें गुजराती फिल्म के सुपरस्टार हीतू कनोडिया उर्फ हितेश कनोडिया भी शामिल हैं, जिन्हें ईडर (सुरक्षित) सीट से उतारा गया है।
 
इस प्रकार से पार्टी अब तक 148 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे पहले पार्टी तीन सूचियों में क्रमश: 70, 36 एवं 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। गत 21 तारीख को चौथी सूची में मात्र एक उम्मीदवार (नवसारी से पीयूष भाई देसाई) का नाम घोषित किया गया था। इन 13 सीटों पर दूसरे चरण में 14 दिसंबर को मतदान होगा। इन 13 उम्मीदवारों में से पांच नए चेहरे हैं। 
 
उत्तर गुजरात की ऊंझा सीट से कड़वा पटेल नारायण लल्लू पटेल को ही उम्मीदवार बनाए रखा गया है जबकि सूरत के कलेक्टर एमएस पटेल को इस सीट से उतारे जाने की चर्चा थी। विजापुर के कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया और रमणभाई पटेल को चुना गया। 
 
गुजराती फिल्मों के अभिनेता एवं पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया के पुत्र हीतू कनोडिया को ईडर से टिकट दिया गया है। ईडर से पहले विधानसभा अध्यक्ष रमणलाल वोरा विधायक रह चुके हैं। हीतू ने वर्ष 2012 में भी कडी (सु.) सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि तब वह जीत नहीं पाए थे। वोरा को इस बार दसाड़ा से उतारा गया है। ये तीनों सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हीतू ने साबरमती नदी तट पर भाजपा द्वारा बनाई गई फिल्म में भी काम किया है।
 
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शंकरसिंह वाघेला के विश्वासपात्र अमित भाई चौधरी टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। अहमदाबाद की ठक्कर बापानगर सीट से गोर्धन झडफिया के उतरने की चर्चा थी, लेकिन वल्लभ भाई काकड़िया यहां टिकट दिया गया है। भाजपा के मुख्य सचेतक पंकज देसाई को नाडियाड से दोबारा उतारा गया है। 
 
कालोल से पंचमहाल के सांसद प्रभातसिंह चौहाण की पुत्रवधू को टिकट दिया गया है। प्रभातसिंह के पुत्र प्रवीणसिंह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौटे हैं।
 
चौथी सूची
1. धानेरा : मावजी भाई देसाई
2. वडगाम (सु.) : विजयभाई हरखाभाई चक्रवर्ती
3. पाटण : रणछोड़ भाई रबारी
4. ऊंझा : नारायणभाई एल. पटेल
5. कडी (सु.) : करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी
6. विजापुर : रमणभाई पटेल
7. ईडर (सु.) : हितेश भाई कनोडिया
8. दहेगाम : बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहाण
9. माणसा : अमित भाई चौधरी
10. ठक्कर बापा नगर : वल्लभ भाई काकडिया
11. धंधुका : कालूभाई डाभी
12. नाडियाड : पंकज भाई देसाई
13. कालोल : श्रीमती सुमन बेन प्रवीण भाई चौहाण

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: 48MP Fusion Camera सेटअप के साथ iPhone 18 Pro लॉन्च

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख