Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जेटली बोले, मोदी को हराने के लिए काग्रेस ने किया आतंकियों का इस्तेमाल

रविवार, 5 नवंबर 2017 (08:49 IST)
अहमदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने चुनावों में मोदी के खिलाफ सीबीआई और पूरी मशीनरी का इस्तेमाल तो किया ही, साथ ही साथ आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान कांग्रेस ने एक शख्स (नरेंद्र मोदी) को निशाना बनाया। उन्होंने 2007 और 2012 के चुनावों के दौरान पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया, सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया, आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया।
 
जेटली ने कहा कि इस बार मुझे अजीबोगरीब स्थिति लग रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है.....न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में....कि एक राजनीतिक पार्टी विकास को बुरी चीज के तौर पर पेश कर अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।
 
कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे 'विकास पागल हो गया है' अभियान की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास गरीबी से लड़ता है, यह पिछड़ेपन से लड़ता है, लेकिन वे इसी का मजाक उड़ा रहे हैं।
 
हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर जैसे जातिगत जनाधार वाले नेताओं को अपने पाले में लाने की कांग्रेस की कोशिशों की आलोचना करते हुए जेटली ने कहा, 'जब कोई काम नहीं बन पड़ता तो आप विकास की राजनीति को रोकने के लिए जातिवाद का जहर फैलाते हैं। देश के जिन दूसरे राज्यों में जातिवाद का जहर फैलाया गया है, वे विकास के मामले में पीछे हैं।
 
गुजरात चुनाव के प्रभारी जेटली ने कहा कि राज्य को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश का खेल काफी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि जब विकास होता है, राजमार्ग बनाए जाते हैं, विश्वविद्यालय बनाए जाते हैं। बिजली की आपूर्ति होती है। इससे समाज के हर तबके को लाभ होता है। विकास सभी की मदद करता है। (भाषा) 
 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

अगला लेख