क्या आप जानते हैं प्रतिपदा को लेकर ये 8 पौराणिक मान्यताएं...
* हिन्दू नए वर्ष के आरंभ को लेकर मान्यताएं..
* चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए वर्ष का आरंभ माना जाता है।
* ब्रह्म पुराण में ऐसे संकेत मिलते हैं कि इसी तिथि को ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। इसका उल्लेख अथर्ववेद तथा शतपथ ब्राह्मण में भी मिलता है।
* सृष्टि के संचालन का दायित्व इसी दिन से सारे देवताओं ने संभाल लिया था।
* 'स्मृत कौस्तुभ' के मतानुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र के 'विष्कुम्भ योग' में भगवान श्री विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था।
* महान सम्राट विक्रमादित्य के संवत्सर का यहीं से आरंभ माना जाता है।
* ईरान में 'नौरोज' का आरंभ भी इसी दिन से होता है, जो संवत्सरारंभ का पर्याय है।
* 'शक्ति संप्रदाय' के अनुसार इसी दिन से नवरात्रि का शुभारंभ होता है।
* सतयुग का आरंभ भी इसी दिन से हुआ था।