dharma sangrah

सेज पर साधें बिछा लो,

Written By WD
Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2008 (10:44 IST)
- नीर ज

ND
सेज पर साधें बिछा ल ो,
आँख में सपने सजा ल ो
प्यार का मौसम शुभे! हर रोज़ तो आता नहीं है ।

यह हवा यह रा त, यह
एकाँ त, यह रिमझिम घटाए ँ,
यूँ बरसती हैं कि पंडित-
मौलवी पथ भूल जाए ँ,
बिजलियों से माँग भर ल ो
बादलों से संधि कर ल ो
उम्र-भर आकाश में पानी ठहर पाता नहीं है ।
प्यार का मौसम...

दूध-सी साड़ी पहन तु म
सामने ऐसे खड़ी ह ो,
जिल्द में साकेत क ी
कामायनी जैसे मढ़ी ह ो,
लाज का वल्कल उतार ो
प्यार का कँगन उजार ो,
' कनुप्रिय ा' पढ़ता न वह 'गीतांजल ि' गाता नहीं है ।
प्यार का मौसम...

हो गए स दिन हवन त ब
रात यह आई मिलन क ी
उम्र कर डाली धुआँ ज ब
तब उठी डोली जलन क ी,

मत लजाओ पास आ ओ
ख़ुशबूओं में डूब जा ओ,
कौन है चढ़ती उमर जो केश गुथवाता नहीं है ।
प्यार का मौसम...

है अमर वह क्षण कि जिस क्ष ण
ध्यान सब जतकर भुवन क ा,
मन सुने संवाद तन क ा,
तन करे अनुवाद मन क ा,

चाँदनी का फाग खेल ो,
गोद में सब आग ले ल ो,
रोज़ ही मेहमान घर का द्वार खटकाता नहीं है ।
प्यार का मौसम...

वक़्त तो उस चोर नौकर क ी
तरह से है सयान ा,
जो मचाता शोर ख़ुद ह ी
लूट कर घर का ख़ज़ान ा,

व़क्त पर पहरा बिठा ओ
रात जागो औ' जगा ओ,
प्यार सो जाता जहाँ भगवान सो जाता वहीं है ।
प्यार का मौसम...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!