dharma sangrah

सारा जग बंजारा होता

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (16:45 IST)
- गोपालदास "नीरज"

ND
अगर थामता न पथ में उँगली इस बीमार उमर क ी
हर पीड़ा वैश्या बन जात ी, हर आँसू आवारा होता ।

निरवंशी रहता उजियाल ा
गोद न भरती किसी किरन क ी,
और ज़िन्दगी लगती जैसे-
डोली कोई बिना दुल्हन क ी,
दु:ख से सब बस्ती कराहत ी, लपटों में हर फूल झुलसत ा
करुणा ने जाकर नफ़रत का आँगन गर न बुहारा होता ।
प्यार अगर...

मन तो मौसम-सा चंचल ह ै
सबका होकर भी न किसी क ा
अभी सुबह क ा, अभी शाम क ा
अभी रुदन क ा, अभी हँसी क ा
और इसी भौंरे की ग़लती क्षमा न यदि ममता कर देत ी
ईश्वर तक अपराधी होता पूरा खेल दुबारा होता ।
प्यार अगर...

जीवन क्या है एक बात ज ो
इतनी सिर्फ समझ में आए-
कहे इसे वह भी पछता ए
सुने इसे वह भी पछता ए
मगर यही अनबूझ पहेली शिशु-सी सरल सहज बन जात ी
अगर तर्क को छोड़ भावना के सँग किया गुज़ारा होता ।
प्यार अगर...

मेंघदूत रचती न ज़िन्दग ी
वनवासिन होती हर सीत ा
सुन्दरता कंकड़ी आँख क ी
और व्यर्थ लगती सब गीत ा
पण्डित की आज्ञा ठुकराक र, सकल स्वर्ग पर धूल उड़ाक र
अगर आदमी ने न भोग का पूजन-पात्र जुठारा होता ।
प्यार अगर...

जाने कैसा अजब शहर य ह
कैसा अजब मुसाफ़िरख़ान ा
भीतर से लगता पहचान ा
बाहर से दिखता अनजान ा
जब भी यहाँ ठहरने आता एक प्रश्न उठता है मन मे ं
कैसा होता विश्व कहीं यदि कोई नहीं किवाड़ा होता ।
प्यार अगर...

हर घर-आँगन रंग मंच ह ै
औ’ हर एक साँस कठपुतल ी
प्यार सिर्फ़ वह डोर कि जिस प र
नाचे बाद ल, नाचे बिजल ी,
तुम चाहे विश्वास न लाओ लेकिन मैं तो यही कहूँग ा
प्यार न होता धरती पर तो सारा जग बंजारा होता ।
प्यार अगर...

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश