Hanuman Chalisa

दीया जलता रहा

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2008 (16:20 IST)
- नीर ज

ND
जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो र ो, दीया जलता रहा ।

थक गया जब प्रार्थना का पुण् य, ब ल,
सो गई जब साधना होकर विफ ल,
जब धरा ने भी नहीं धीरज दिय ा,
व्यंग जब आकाश ने हँसकर किय ा,
आग तब पानी बनाने के लिए-
रात भर रो र ो, दीया जलता रहा ।

जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो र ो, दीया जलता रहा ।

बिजलियों का चीर पहने थी दिश ा,
आँधियों के पर लगाए थी निश ा,
पर्वतों की बाँह पकड़े था पव न,
सिन्धु को सिर पर उठाए था गग न,
सब रुक े, पर प्रीति की अर्थी लि ए,
आँसुओं का कारवाँ चलता रहा ।

जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो र ो, दिया जलता रहा ।

काँपता त म, थरथराती लौ रह ी,
आग अपनी भी न जाती थी सह ी,
लग रहा था कल्प-सा हर एक प ल
बन गई थीं सिसकियाँ साँसे विक ल,
पर न जाने क्यों उमर की डोर मे ं
प्राण बँध तिल-तिल सदा गलता रहा ?

जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो-र ो, दीया जलता रहा ।

सो मरण की नींद निशि फिर-फिर जग ी,
शूल के शव पर कली फिर फिर उग ी,
फूल मधुपों से बिछुड़कर भी खिल ा,
पंथ पंथी से भटककर भी चल ा
पर बिछुड़ कर एक क्षण को जन्म स े
आयु का यौवन सदा ढलता रहा ।

जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो र ो, दीया जलता रहा ।

धूल का आधार हर उपवन लि ए,
मृत्यु से श्रृंगार हर जीवन कि ए,
जो अमर है वह न धरती पर रह ा,
मर्त्य का ही भार मिट्टी ने सह ा,
प्रेम को अमरत्व देने को मग र,
आदमी खुद को सदा छलता रहा ।

जी उठे शायद शलभ इस आस मे ं
रात भर रो र ो, दीया जलता रहा।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क