biodatamaker
✕

गोवा में अगली सरकार भाजपा बनाएगी : नाइक

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (11:05 IST)
पणजी। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 21-26 सीट मिलने का विश्वास जताते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा गोवा में बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी।
 
नाइक ने पणजी में शनिवार को सुबह मतदान करने के बाद कहा कि हम बहुमत हासिल करने जा रहे हैं। मेरा अनुमान है कि हमें 21 से 26 सीटें मिलेंगी। मंत्री ने कहा कि भाजपा को मिल रही प्रतिक्रिया पर विचार करते हुए हमारा मानना है कि पार्टी पिछली बार की तुलना में 2 से 3 सीटें अधिक हासिल करेगी। मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह दिखाया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान देखा गया। 
 
भाजपा के सत्ता में आने पर केंद्र से किसी नेता को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की पार्टी की घोषणा के बारे में बात करते हुए नाइक ने कहा कि चुने गए प्रतिनिधियों को यह तय करना चाहिए कि कौन उनका नेता हो? और अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लिए जाने के बाद ही होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इस वक्त किसी तरह का अनुमान लगाना ठीक नहीं होगा, क्योंकि निर्वाचित प्रतिनिधि इस पर कोई फैसला करेंगे। गोवा में हो रहे चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों- भाजपा, कांग्रेस, आप और एमजीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच करीबी मुकाबला होने की संभावना है। ये सभी पार्टियां तटीय राज्य में पिछले 2 महीने से जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। इनके अलावा भाजपा के चुनाव प्रचार में कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल हुए। गोवा में पहली बार चुनाव मैदान में उतर रही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मतों की गणना 11 मार्च को होगी। (भाषा)
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख