Hanuman Chalisa
✕

एनईईटी 2017 को माना जाएगा पहला प्रयास : सीबीएसई

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (11:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया कि देशभर में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए इस साल होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) को सभी उम्मीदवारों को मिलने वाले 3 प्रयासों में से पहला प्रयास माना जाएगा।
 
सीबीएसई ने एक बयान में कहा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि एआईपीएमटी या एनईईटी के लिए उम्मीदवारों की ओर से 2017 से पहले किए गए प्रयासों को नहीं गिना जाएगा और इसी हिसाब से एनईईटी-2017 में शामिल होने को सभी उम्मीदवारों के लिए पहले प्रयास के तौर पर गिना जाएगा, भले ही उन्होंने एआईपीएमटी या एनईईटी में पहले कितनी भी बार शामिल हुए हों। 
 
दरअसल, छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति उस वक्त पैदा हो गई थी, जब सीबीएसई की ओर से 2017 की एनईईटी के लिए मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों ने एआईपीएमटी और एनईईटी 2016 की परीक्षा 3 बार दे दी है, वे एनईईटी में शामिल होने के पात्र नहीं होंगे।
 
सीबीएसई ने कहा कि एआईपीएमटी या एनईईटी में 3 प्रयासों की शर्त के कारण आवेदन फॉर्म नहीं भर सके सभी उम्मीदवार अब अपने आवेदन फॉर्म भर पाएंगे। इस साल एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला एनईईटी परीक्षा में सफलता के आधार पर ही मिलेगा। (भाषा)
 
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख