Hanuman Chalisa

'आप' का दावा, गोवा में पार्टी को मिलेंगी 24 सीटें

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (11:12 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अंदरूनी सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनावों में उसे राज्य की कुल 40 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें हासिल होंगी। पार्टी ने यह दावा भी किया कि राज्य में सत्ताधारी भाजपा को महज आठ और मुख्य विपक्षी कांग्रेस को चार सीटें नसीब होंगी।
 
अपने एक अंदरूनी सर्वेक्षण के आधार पर पार्टी ने दावा किया कि गोवा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स राज्य की अगुवाई के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरे के तौर पर उभरे हैं। सर्वेक्षण के लिए पार्टी ने राज्य के करीब 10,000 लोगों से उनकी राय ली है।
 
बहरहाल, राजनीतिक पर्यवेक्षकों के मुताबिक ‘आप’ को उत्तरी गोवा में पैठ बनाने में कामयाबी नहीं मिल रही है।
 
गोवा में आप के चुनाव प्रचार प्रभारी आशीष तलवार ने बताया, 'सर्वेक्षण में करीब 10,200 लोगों ने हिस्सा लिया। आंकड़ों का संकलन करीब चार दिन पहले पूरा हुआ।
 
करीब 42 फीसदी लोगों ने कहा कि वे आप के लिए वोट करेंगे जबकि 25 फीसदी ने भाजपा को वोट देने की बात कही।' उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सीटों की संख्या पिछली बार से भी कम होगी। (भाषा) 
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख