dharma sangrah

शर्मनाक! वह तड़पते हुए मदद मांगता रहा, तस्वीरें खींचते रहे लोग, मौत

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (10:58 IST)
कोप्पल। इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना में सड़क दुर्घटना के शिकार खून से लथपथ एक 18 वर्षीय लड़के की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। अलबत्ता लोग उसकी तस्वीरें खींचते रहे। बाद में लड़के की मौत हो गई।
 
कैमरे पर दर्ज इस घटना में लड़का लगभग 25 मिनट तक दर्द में तड़पता दिख रहा है। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वायरल हुए इस वीडियो फुटेज में खून से लथपथ लड़का मदद की गुहार लगाता दिख रहा है इस बीच किसी ने उसे पानी दिया। घटना बुधवार सुबह की है जब अनवर अली साइकिल से उस बाजार की ओर जा रहा था जहां वह काम करता था।
 
पुलिस ने बताया कि होसपेट से हुबली जा रही राज्य परिवहन की एक बस उसे टक्कर मारकर निकल गई। उसे एक एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
 
अली के भाई रियाज ने बताया कि दिन में लगभग डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। उसने कहा, 'कोई भी मदद को आगे नहीं आया, वे वीडियो बना रहे थे और तस्वीरें खींच रहे थे। किसी ने जरा भी कोशिश की होती तो मेरे भाई को बचाया जा सकता था। वहां 15 से 20 मिनट की देरी हो गई।' पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'घटनास्थल पर मौजूद लोग सदमे में थे, वह समझ नहीं पा रहे थे कि बुरी तरह घायल लड़के की वह किसी तरह मदद करें। उसका खून तेजी से बह रहा था।'
 
हाल ही में मैसूर में हुई इसी तरह की एक घटना में एक 38 वर्षीय पुलिस अधिकारी की समय पर मदद ना मिलने के कारण मौत हो गई थी। कर्नाटक में हादसे के पीड़ित लोगों को मदद देने वालों के लिए गुड समेरिटन कानून है। (भाषा) 
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख