Dhanteras
✕

‘आम आदमी पार्टी’ को लोकप्रिय चेहरों का साथ

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (19:15 IST)
गोवा में पहली बार विधानसभा का चुनाव लडऩे जा रही आम आदमी पार्टी (आप) की चर्चा भले ही कम हो रही है, लेकिन पार्टी ने चुनाव के लिए ऐसे चेहरे चुने हैं,, जो कि अपने-अपने क्षेत्र में सुपरिचित नाम हैं और जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी ने युवा चेहरों के साथ टीवी सितारों और प्रसिद्ध खिलाडि़यों को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन लोकप्रिय चेहरों में कुछ इस प्रकार हैं।
सिसली रोड्रिग्स : 34 साल के रोड्रिग्स की पहचान टीवी स्टार के तौर पर है। उन्होंने एक लोकप्रिय डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। आम आदमी पार्टी ने उन्हें टेलीगो विधानसभा से पूर्व मंत्री अतानासियो मोंसेराटे के खिलाफ टिकट दिया है। समझा जाता है कि एक पेशेवर राजनीतिज्ञ के सामने टीवी स्टार कितना सफल हो पाता है। 
 
लॉरेटा डिसूजा : 62 साल के लॉरेटा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह गोवा की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी थी, जिन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी रह चुकी डिसूजा को वास्को डि गामा से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
प्रदीप पडगांवकर : 56 साल के पडगांवकर एक बड़े पत्रकार हैं। उन्होंने स्थानीय न्यूज चैनल में सालों तक काम किया है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तक वह पत्रकारिता कर रहे थे और नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। उन्हें सालिगो विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। 
 
संदेश तेलेकर : चालीस वर्ष के तेलेकर एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने एनएसजी के मानेसर यूनिट से कमांडो की ट्रेनिंग ली थी और गोवा पुलिस में भी काम किया है। अभी वह अपना व्यवसाय कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी (आप) ने उन्हें कानाकोना सीट से उम्मीदवार बनाया है। 
 
रामा कानकोंकर: इकतीस वर्ष के कानकोंकर फिटनेस प्रशिक्षक हैं। इसके अलावा वह मोबाइल कंपनी आइडिया के ब्रांड एक्जीक्यूटिव भी रहे हैं तथा वे नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। वह अपनी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं तथा उन्होंने एक सामाजिक संस्था भी खोल रखी है। उन्हें पार्टी ने संत आंद्रे से प्रत्याशी बनाया है। 
 
श्रद्धा खलप : आम आदमी पार्टी से जुड़ी श्रद्धा खलप खुद का रेस्त्रां चलाती है। उनके बारे में खास बात यह भी है कि वह कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रमाकांत खलप की बहू भी हैं। वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं और पार्टी ने उन्हें मापुसा से अपना प्रत्याशी बनाया गया है। 
Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

उज्जैन गैंग रेप में अब आरोपी की पत्नी ने किया बचाव, कहा- मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे, पीड़िता ने लगाए नए आरोप

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

उज्जैन में सामूहिक दुष्कर्म केस में नया एंगल, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं

अगला लेख