dharma sangrah
✕

ग़ालिब का ख़त-40

Written By WD
Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2009 (14:21 IST)
नवाब अनवरुद्दौला सआ़दुद्दीन ख़ाँ बहादुर शफ़क़
पीर-ओ-मुर्शिद,

WDWD
क्या हुक्म होता है? अहमक़ बनकर चुप रहूँ या जो अज़-रूए-क़शफ़-ए-यक़ीनी मुझ पर हाली हुआ है वह कहूँ? अव्वल रज्जब में नवाज़िशनामा आपने कब भेजा? आख़िर मेरे पास पहुँच ही गया। जवाब भेजा अगर रवाना हुआ होता तो वह भी पहुँच गया होता। बहरहाल, मुहब्बत की गर्मी-ए-हंगामा है। यह जुमला महज़ आरायश-ए-उनवान-ए-नामा है :

उमरत दराज़ बाद के ईं हम ग़नीमत अस्त

WDWD
पेंशनदारों का इजराए पेंशन, और अहल-ए-शहर की आबादी मसकन, यहाँ उस सूरत पर नहीं है, जैसी और कहीं है। और जगह सियासत है कि मिंजुमला ज़रूरियात-ए-रियासत है, यहाँ क़हर-ए-इलाही है कि मंशा-ए-तबाही है। खास मेरे बाब में गवर्नमेंट से रिपोर्ट तलब हुई है। इबना-ए-रोज़गार हैरान हैं कि यह भी एक बात अजब हुई है।

रिपोर्ट की रवानगी की देर है, चंद रोज़ और भी क़िस्मत का फेर है। दिल्ली इलाक़ा लेफ्‍टिनेंट गवर्नर से इंकताअ़ पा गई और तहत-ए-हु इहाता पंजाब के तहत-ए-हुकूमत आ गई। रिपोर्ट यहाँ से लाहौर और लाहौर और लाहौर से कलकत्ता जाएगी। और इसी तरहफेर खाकर नवीद-ए-हुक्म मंजूरी आएगी।
9 मार्च 1859 ई. अर्ज़दाश्त,
ग़ालिब
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास