Hanuman Chalisa

World Computer Literacy Day 2023: अंतरराष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस आज

world computer literacy day:आज समूची दुनिया के कार्य कम्प्यूटर पर किए जा रहे हैं। कोविड-19 के दौर में असंभव चीजें भी संभव हो पाई, क्योंकि लोकल कंपनी से लेकर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की कंपनियों के काम कम्प्यूटर की मदद से घर से किए गए। ये है कम्प्यूटर की ताकत। हर साल 2 दिसंबर को विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में जागरूक करना और इस की मूल बातें सिखाना है।
 
इस दिवस को मनाने का भी यही उद्देश्य है जिन्हें कम्प्यूटर के बारे में ज्ञान नहीं है, जो चलाना नहीं जानते हैं वे उन्हें इसके बारे में साक्षर करना, क्‍योंकि किसी भी प्रकार का काम करने के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अन्यथा वह अच्‍छी नौकरी नहीं कर पाएगा। 
 
तो आइए जानते हैं 2 दिसंबर को ही क्यों कम्प्यूटर साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है-  
 
विश्‍व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस को मनाने की शुरुआत भारतीय कम्प्यूटर कंपनी राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIIT) ने साल 2001 में अपनी 20वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए की थी। बता दें कि पहला विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर 2001 को मनाया गया था और तभी से यह एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है, जो दुनिया भर में कम्प्यूटर के उपयोग को बढ़ावा देता है।
 
यह दिन डिजिटलीकरण के महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में हर दिन पूरी दुनिया में 2 लाख कम्प्यूटर रोज बिकते हैं। ऐसा किसी को ज्ञात नहीं था कि कम्प्यूटर का युग इतनी तेजी आ जाएगा।   
 
जब कोविड महामारी का समय आया, उस दौरान 99 प्रतिशत लोग घर से काम कर रहे थे। इस दौरान कई लोग हिल स्‍टेशन पर चले गए। वादियों के बीच रहकर अपना काम कर रहे थे। इस तरह कम्प्यूटर आज के युग में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। 

वर्तमान में पूरी दुनिया कम्प्यूटर से अपना सभी कार्य कर रही है। फिर वह पढ़ाई हो, नौकरी हो, कोई मीटिंग, क्‍लास हो सब कुछ। यह एक अभिन्‍न हिस्‍सा बन गया है। कम्प्यूटर से आज के वक्त में काम करना बहुत आसान हो गया है। 

बता दें कि हर साल विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस को एक निर्धारित थीम के अनुसार मनाया जाता है। फिलहाल विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस थीम 2023 की थीम घोषित नहीं की गई है। 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख