suvichar

National Unity Day : 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी डे, जानें 10 खास बातें

राष्ट्रीय एकता दिवस क्यों मनाया जाता है?

Written By WD Feature Desk
Published: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (16:04 IST)
National Unity Day: हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस यानि नेशनल यूनिटी डे मनाया जाता है। वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा इस दिन को मनाना शुरू किया गया और यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के दिन मनाया जाता है। गुजरात में 31 अक्टूबर, 1875 को जन्मे सरदार पटेल एक समर्पित वकील, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी नेता थे।
 
आपको बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले उप-प्रधानमंत्री थे और रियासतों की कठिन समस्या को लेकर उनके द्वारा लिए गए साहसिक कार्य व दृढ़ व्यक्तित्व के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी थी। उन्हें भारत के बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता है।
 
Highlights 
आइए जानते हैं यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की 10 खास बातें- 
 
1. भारत में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
 
2. हर साल यह दिन भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ  भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। 
 
3. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में खास भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ। 
 
4. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने वर्ष 2014 में ही सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।
 
5. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने की वजह से सरदार पटेल को राजनीतिक इतिहास में एक अत्‍यंत गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त है, और स्वतंत्रता मिलने के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
 
6. सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है, वो सरदार पटेल को समर्पित है। 
 
7. सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता की दिशा में किए गए प्रयासों के कारण ही उन्हें 'भारत के लौह पुरुष' के रूप में जाना जाता है। 
 
8. राष्ट्रीय एकता जहां लोगों के बीच उभर रहे संघर्ष, तनाव और मतभेदों को दूर करने में मदद करती है, वहीं सद्भाव, शांति, स्थिरता और समझ को बढ़ावा देकर देश में शांतिपूर्ण, आपसी सम्मान और सहयोग का वातावरण बनाने में मदद करती है।
 
9. राष्ट्र को एकजुट करने के सरदार वल्लभभाई पटेल के द्वारा किए प्रयासों को स्वीकार करने के लिए ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। 
 
10. राष्ट्रीय एकता दिवस पर यानि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के योगदान को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख