sawan somwar

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025: जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आज, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 4 मार्च 2025 (11:18 IST)
national safety day: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन जीवन की सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसे नेशनल सेफ्टी डे के नाम से भी जाना जाता है, जो कि नेशनल सप्ताह के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं यहां इस दिन के बारे में रोचक जानकारी...ALSO READ: इस सुन्दर संदेशों से अपने जीवन की खास महिलाओं का दिन बनाएं और भी खास, विशेष अंदाज में कहें हेप्पी विमन्स डे
 
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद/ National Security Council (NSC) की स्थापना 4 मार्च 1966 को हुई थी। यह एक गैर-लाभकारी, त्रिपक्षीय, राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस को ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1966 में इस संगठन की स्थापना मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी तथा वर्ष 1972 में इसे नेशनल सेफ्टी डे मनाने का निर्णय लिया।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह दिन हमें सुरक्षित रहने और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर, एनएससी विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करता है, जिसमें सुरक्षा जागरूकता अभियान, सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुरक्षा प्रदर्शनियां, सुरक्षा पुरस्कार आदि सम्मिलित है। इसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटना से बचाव, आपदा से निपटना, आगजनी की घटना जैसे विषयों पर जागरूक किया जाता है तथा सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य है। अत: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो हमें सुरक्षित रहने और एक सुरक्षित समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य: 
* आम जनता को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करना।
* विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय सुरक्षा बलों की भूमिका को समझना और उनके योगदान को सम्मानित करना है।
* कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
* सड़क सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना।
* पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
* आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी को बढ़ावा देना।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 की थीम : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 की थीम इस बार 'विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण' (Security and welfare are important for developed India) तय की गई है। इस थीम का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास में सुरक्षा को शामिल करने के महत्व पर बल देना है तथा देश के सिक्योरिटी विभाग एवं उन सभी योद्धाओं को जाता है, जो देश को सुरक्षा देते हैं, जिनकी वजह से हम चैन की सांस ले रहे हैं और उन सैनिकों के कारण ही देश में अमन, चैन और शांति हमेशा बनी रहती है। अत: इस दिन देश के सुरक्षाबलों का अभिवादन तथा उनका सम्मान भी किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: छत्रपति संभाजी राजे महाराज की पत्नी येसूबाई कौन थीं?
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख