Hanuman Chalisa
✕

आज है International Mud Day, जानिए कैसे शुरू हुआ यह दिवस

Updated: बुधवार, 29 जून 2022 (15:37 IST)
पहले के समय में बच्चे घरों में कम और बाहर मैदानों में मिट्टी, धूल और कीचड़ में खेला करते थे। पर समय बदलता गया और इंडोर खेल और फिर स्मार्टफोन के गेम्स का प्रचलन हो गया। ऐसे में खेल के माध्यम से जो शारीरिक विकास और आजीवन चरित्र निर्माण होता था। वह होना कम हो गया। हम कह सकते हैं कि लोगों का अपनी जमीन से, अपनी मिटटी से जुड़े रहना समाप्त होता जा रहा। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक मुहीम छिड़ी, 'इंटरनेशनल मड डे'। 29 जून को प्रतिवर्ष यह मनाया जाता है।
 
कब से हुआ शुरू
वर्ष 2008 में नेपाल के बिष्णु भट्टा और ऑस्ट्रेलिया के गिलियन मैकऑलिफ ने साथ में मिलकर मनाना शुरू किया था। 3 वर्ष तक वह यूं ही मनाया जाने लगा पर आखिरकार वर्ष 2011 में 29 जून को यह औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के साथ बिना भेदभाव के कीचड़ में खेलते हैं।
 
क्या है इसको मनाने का उद्देश्य
इसे मनाने का उद्देश्य मूलतः यह है कि सभी प्रकार के भेदभावों को भूलकर सभी का एक होने का सन्देश देना। साथ ही मिट्टी में खेलने के कारण शारीरिक विकास और जमीन से जुड़े रहने का सन्देश जाता है।
 
कैसे मनाया जाता है
इस दिन के लिए हम कह सकते हैं कि 'दाग अच्छे हैं'। इस दिन हम मिट्टी से सम्बंधित रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। मिट्टी की मूर्तियां और अनेक रचनाएं बनाना, उसमें पौधे बनाना इत्यादि। यह नेपाल में धूमधाम से मनता है। कुछ नेपाली समुदाय कीचड़ में लिप्त होकर नाच-गाना करते हैं। इसे चावल उगाने के आरम्भ में मनाया जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

अगला लेख