• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. आप फैक्टर
  6. महाराष्ट्र सरकार ''आप'' से वसूलेगी हर्जाना!
Written By भाषा

महाराष्ट्र सरकार 'आप' से वसूलेगी हर्जाना!

महाराष्ट्र
मुंबई। दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुंबई रैली में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

राज्य के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने बुधवार को कहा है कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई आम आदमी पार्टी से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल के मुंबई पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने चर्चगेट स्टेशन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

पाटिल ने कहा कि यदि केजरीवाल और उनके कार्यकर्ताओं ने कोई कानून तोड़ा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।