धरने के बाद किए गए सर्वे में दिखी आप की हवा ?
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जितनी जल्दी में दिख रही है, उतनी ही उम्मीदें और उतने ही विवाद भी पैदा कर रही है। इस हफ्ते केजरीवाल का धरना और सोमनाथ भारती का विजिलैंटिज्म सुर्खियों में रहा। यहां सवाल है कि क्या इन सबके बीच आप की लोकप्रियता में कोई कमी आई है, इस मोर्चे पर एक सर्वे आम आदमी पार्टी को तसल्ली और हौसला दे सकता है। यह सर्वे एनडीटीवी के लिए हंसा रिसर्च ने किया है। इसमें 22−23 जनवरी को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के एक हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई। नतीजा यह दिखा कि आधे से ज्यादा लोग केजरीवाल के धरने का भी समथर्न कर रहे हैं और केजरीवाल को सबसे बेहतर मुख्यमंत्री मानते हैं।
अगले पन्ने पर, सर्वे में पूछे गए सवाल और उनके जवाब....
यह पूछे जाने पर कि दिल्ली में रेल भवन के सामने एक मुख्यमंत्री का धरने पर बैठना लोगों को कैसा लगा? क्या अपनी सरकार के रहते ये धरना उचित था? हंसा रिसर्च के सर्वे में दिल्ली के 51 फीसदी लोगों ने इसे सही बताया, वहीं 39 फीसदी लोगों ने गलत।