• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. आप फैक्टर
Written By WD

केजरीवाल बोले, मोदी-राहुल दोनों को हराना है....

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रैली में जनता से पूछूंगा कि चुनाव लड़ूं या नहीं, अगर जनता कहेगी मत लड़ों तो चुनाव नहीं लड़ूंगा।
FILE

वाराणसी जाते समय ट्रेन में एबीपी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं है हमारा यह कहना है कि हमारी लड़ाई यूपीए और एनडीए दोनों के खिलाफ है। हम कह रहे हैं दोनों को हरा दो। यह दोनों सेनाएं हैं, एक के बादशाह है मोदी, दूसरे के राहुल गांधी दोनों को हराना जरूरी है। राहुल को हराने के लिए कुमार विश्वास है और मैं यहां जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि आप और सीटें दोनों महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे लिए यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। राजनीति में क्रांति आनी चाहिए, राजनीति में भूचाल आना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्टेबल गवर्नमेंट किसको चाहिए। सबसे ज्यादा स्टेबल गठबंधन सरकार‍ किसकी है। जनता को स्टेबल सरकार नहीं ईमानदार सरकार चाहिए। जनता कहती है कि हर साल चुनाव होने चाहिए। स्टेबिलिटी तो अंबानी को चाहिए, नेताओं को चाहिए।

उन्होंने कहा कि गैस का मुद्दा खत्म नहीं हुआ बल्कि और ज्यादा बढ़ गया है। अगर मोदी की सरकार आ गई तो गैस के दाम 16 डॉलर हो जाएंगे।