biodatamaker

27 मार्च को है गणगौर का भावभीना पर्व, पढ़ें 21 लोकप्रिय रोचक उखाणे

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (21:17 IST)
गणगौर माता के दरबार में हाजिरी देने के समय उखाणे / उखाने बोले जाते हैं। पूजा करने वाली महिलाएं एक-एक करके माता के सामने अपने पल्लू के कोने को कलश के पानी में डुबो कर माता जी के मुख को छुआती हुई इन उखाणे का उच्चारण करतीं हैं जिनमें उनके पति का नाम बोलना होता है।

सामान्यतः ये दो या चार पंक्तियों के होते हैं, ये अपनी अपनी बोली, भाषा में बना कर भी बोले जाते हैं।  पर अब इनका स्वरूप मिश्रित भाषा भी हो चला है। आइए जानें 21 आज के दौर के उखाणे
 
1. भारत ने संसार को दी अनमोल भेंट जीरो,
(पति का नाम) इज माय फेवरेट हीरो.
 
2. गहनों में गहना, गहना काली पोत,
(पति) जी मेरे जीवन की ज्योत.
 
3. विकास के लिए जरुरी है पक्की सड़क,
  मां के सामने लेती हूं (पति) नाम बेधड़क

4. प्लेट में प्लेट, प्लेट में केक,
मेरे (पति) करोड़ों में एक.

5. सागर में सरिता, दीप में ज्योति,
(पति) मेरे अनमोल मोती.

6. छम छम बाजे मेरी झांझरिया,
(पति) जी मेरे सांवरिया.
 
7. सिल्वर कॉइन, गोल्डन रिंग,
(पति) इज माय डियर किंग.
 
 
8. फोर प्लस फाईव इज इक्वल टू नाइन,
(पति) इज ओनली माईन.
 
9. फागुन का त्यौहार, होली की बहार,
(पति) के साथ मनाऊं मैं तो गणगौर का त्यौहार.
 
10. धन से न दौलत से, घर से न द्वार से
सांसों की डोर बंधी है (पति) के प्यार से.
 
11. राधा ने माला जपी श्याम की
मैनें ओढ़ी चुनरिया (पति) के नाम की.

12. चलती है साईकिल उड़ती है धूल,
(पति) जी म्हारा गुलाब का फूल.
 
 
13. सोने की थाली, थाली में गुड़धानी,
(पति) जी म्हारा राजा अन हूं उनकी रानी.
 
14 . भगवन की कृपा है, खुशियों की तरंग है,
जिंदगी की शान तो (पति) के संग है.

15 . माता जी की लीला है, सुंदर सा यह मेल है,
(पति) का दिल ही हमारी प्यारी जेल है.

16. रंग यही है स्वाद यही है, मेरी तो फरियाद यही है,
हर जन्म में (पति) मिल जाएं, जीवन जिंदाबाद यही है.
 
 
17. थोड़ी मस्ती थोडा प्यार, जीवन के हैं रंग हजार,
(पति) का साथ मिले तो, पूरा जीवन है गुलजार.
 
18. कोयल जैसी मीठी बोली, मस्ती पूरी हंसी ठिठोली,
जन्म जन्म के लिए मैं तो (पति) की ही हो ली.

19. गली मोहल्ला घर इंदौर, सुंदर साफ़ शहर इंदौर,
(पति) के साथ जीवन में खुशियां छाई चारों ओर.
 
 
20. ईस्ट और वेस्ट (पति) जी म्हारा बेस्टमबेस्ट.
 
21. इन्दौर शहर मेरा सबसे क्लीन,
(पति) मेरे राजा मैं इनकी क्वीन.
गणगौर पर्व की समस्त जानकारी के लिए यहां क्लिक कीजिए
लेखक के बारे में
डॉ. छाया मंगल मिश्र
सामाजिक विचारक, प्रोफेसर और संवेदनशील लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

अगला लेख