sundarkand

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त और नियम

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 (15:54 IST)
Ganesh Chaturthi 2026: गणपति विसर्जन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह श्रद्धा, भाव और मर्यादा से जुड़ा कार्य है। शास्त्रों के अनुसार, सही विधि और नियमों का पालन करते हुए विसर्जन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गणेश विसर्जन गणेश चतुर्थी के त्योहार का समापन चरण है, जिसमें भगवान श्री गणेश की मूर्ति को ढोल-नगाड़ों और भक्तिभाव के साथ जल (नदी, तालाब या समुद्र) में जल में विसर्जित किया जाता है। अनंत चतुदर्शी या गणेश विसर्जन का यह पावन पर्व इस बार 25 सितंबर, शुक्रवार 2026 को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के शुभ मुहूर्त और नियमों के बारे में विस्‍तार से... 
 

गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ: सुबह 07:41 से 09:12 तक।
अमृत: सुबह 09:12 से 10:42 तक।
शुभ: सुबह 12:13 से 13:43
चर: शाम 04:44 से 6:14 तक।
 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से 05:40 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 से 03:19 तक।

गणेश विसर्जन के नियम

विसर्जन यात्रा (शोभायात्रा) के नियम

जल में विसर्जन के नियम

घर पर या इको-फ्रेंडली विसर्जन के नियम

पंचतत्व का सिद्धांत और विघ्नों का हरण

मिट्टी से बनी प्रतिमा जल में विलीन होकर पुनः प्रकृति में मिल जाती है। यह जीवन चक्र का संदेश देती है, जो आकार लेता है, वह अंततः निराकार में विलीन हो जाता है। माना जाता है कि 10 दिनों तक भक्तों के घर में रहकर बप्पा उनके सभी दुखों, कष्टों और नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ लेकर जल में प्रवाहित कर देते हैं।
ALSO READ: 

गणेश विसर्जन की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास जी ने महाभारत की रचना के लिए श्री गणेश से लगातार 10 दिनों तक लेखन करवाया था। 10 दिनों की कठिन मेहनत से गणपति जी का शारीरिक तापमान बहुत बढ़ गया। उन्हें शीतल करने के लिए 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी को वेदव्यास जी ने उन्हें जल में स्नान कराया। इसी घटना की याद में गणेश विसर्जन की परंपरा चली आ रही है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख