मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गणेशोत्सव
  4. Maanta Ganesh

मन्नत पूरी करते हैं मानता गणेश

मानता गणेश
धार जिले की मनावर तहसील के अंतर्गत मनावर से दो किलो मीटर की दुरी पर टोंकी-मनावर मार्ग पर स्थित काली कराय स्थान पर मानता गणेश मंदिर है। कहते हैं, यहां पर जो भी मानता (मन्नतें) मानी जाती है, वो अवश्य पूरी होती हैं।



मानता गणेश की प्रतिमा 250 वर्ष पहले की है। यह प्रतिमा मान नदी में लोहार श्री कालू जी को मिली थी। उन्होंने छोटी देवली बनवाकर इसकी स्थापना थी। वर्तमान में मंदिर समिति ने भव्य मंदिर, बगीचा, प्याऊ आदि बनवाए। मानता गणेश मंदिर पहाड़ी के ठीक नीचे शिवलिंग एक गुफा में विद्धमान है।

पहाड़ से पानी रिसकर शिवलिंग के ऊपर टपकता रहता है। इसके ठीक नीचे मान नदी बहती है। सामने  पश्चिम में पहाड़ पर गड़ी (किले नुमा आकार जो कि राजा के समय सुरक्षा हेतु बनाई जाती) स्थित है। बहती हुई नदी व सूर्य अस्त का दृश्य आकर्षित करता है।