sundarkand

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को दूसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (15:26 IST)
kheer recipe 
Rice Kheer : इन दिनों गणेशोत्सव का समय हैं और इन दिनों भगवान गणेश को अलग-अलग भोग लगाया जाता है। अत: इस दिन श्री गणेश को खीर का भोग या नैवेद्य चढ़ाया जाता है। दूध, चावल, शकर और सूखे मेवे से तैयार की गई यह मीठी खीर गणेश जी को बहुत पसंद है। धार्मिक मान्यतानुसार श्री गणेश को खीर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं...
 
मीठी खीर का भोग कैसे बनाएं
 
श्री गणेश जी की पसंदीदा मीठी खीर बनाने के लिए यह सामग्री लें। 
 
1 कप बासमती चावल भीगे हुए, 3 कप दूध, एक चम्मच इलायची पाउडर, 5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क अथवा 7 चम्मच शकर, केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे, 2 चम्मच घी, 10-15 किशमिश, चांदी का वर्क, 1-1 चम्मच बादाम व काजू।
 
विधि : पहले चावल को धोकर 3 कप पानी में 2 घंटे भिगोकर रखें। इसमें दूध, इलायची, कंडेंस्ड मिल्क, शकर मिलाकर माइक्रोवेव प्रूफ डिश में पकाएं। इसे माइक्रोवेव मोड पर (850 डब्ल्यू) 10 मिनट रखें। एक दूसरे ओवन प्रूफ बाउल में 1 मिनट घी गर्म करें। फिर ड्रायफ्रूट्स डालकर 2 मिनट माइक्रो करें। 
 
इसमें से आधे ड्रायफ्रूट्स गार्निशिंग के लिए अलग रख लें। इसमें खीर का मिश्रण डालकर 10 मिनट पकाएं। यह ध्यान रखें कि सारा काम माइक्रो मोड पर ही हो। फिर डिश बाहर निकालकर ठंडा करें। यदि खीर गाढ़ी हो गई हो तो थोड़ा दूध गर्म करके डाल सकते हैं। अब तैयार केसरिया शाही खीर को ड्रायफ्रूट्स से गार्निश करके गणपति बप्पा को भोग लगाएं। 

ALSO READ: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को पहले दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

श्रावण मास में करें ये 10 आसान उपाय, पूरे साल मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख