शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2022
  3. गणेश चतुर्थी पूजा
  4. Ganesh Visarjan Shubh Muhurta And Yog
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (11:15 IST)

क्या है अनंत चतुर्दशी 2022 के दिन गणपति विसर्जन के श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त और योग

क्या है अनंत चतुर्दशी 2022 के दिन गणपति विसर्जन के श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त और योग - Ganesh Visarjan Shubh Muhurta And Yog
Ganesh Visarjan Shubh Muhurta 2022 : 9 सिंतबर 2022 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन भगवान अनंत की पूजा के साथ ही इसी दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी होता है। आओ जानते हैं कि गणपतिजी की मूर्ति के विसर्जन का क्या है श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त। चतुर्दशी तिथि शाम 06:07 तक रहेगी उसके उपरांत पूर्णिमा प्रारंभ हो जाएगी। इससे पहले ही विसर्जन कर लें।
 
गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त ( Ganesh Visarjan Shubh Muhurta 2022 ) :
 
- अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:11 से 01:00 बजे तक।
 
- विजय मुहूर्त : दोपहर 02:39 से 03:29 बजे तक।
 
- गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:34 से 06:58 बजे तक।
 
गणेश विसर्जन शुभ योग ( Ganesh Visarjan Shubh Yog 2022 ) :
 
- रवि योग : सुबह 06:25 से 11:35 बजे तक।
 
- सुकर्मा योग शाम 06:11 तक, उसके बाद धृति योग।
ये भी पढ़ें
Vaman Dwadashi : आज है वामन द्वादशी, 5 उपाय बदल देंगे जिंदगी