1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2022
  3. गणेश चतुर्थी: इतिहास-संस्कृति
  4. 10 interesting facts about Ganesha

गणेशजी के संबंध में 10 अनसुनी रोचक बातें

interesting things of ganesh ji
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेशजी का जन्म हुआ था। उनकी उत्पत्ति और सिर को लेकर भी रहस्य है। पार्वती शिव पुत्र गजानन भगवान गणेश के बारे में यूं तो पुराणों में कई रहस्यों का उल्लेख मिलता है, लेकिन आप जानिए शिवपुत्र गणेश जी के संबंध में 10 ऐसी रोचक बातें जो आपने नहीं सुनी होगी।
 
1. गणेशजी का असली नाम विनायक है। गणों के मुखिया होने के कारण उन्हें गणेश या गणपति कहते हैं।
 
2. गणेशजी के प्रत्येक अवतार का रंग अलग-अलग है परंतु मान्यतानुसार शरीर का मुख्य रंग लाल तथा हरा है।
 
3. हनुमानजी की तरह ही गणेशजी को सभी देवताओं की शक्तियां प्राप्त हैं।
 
4. कार्तिकेय के अलावा गणेशजी के अन्य भाइयों के नाम हैं- सुकेश, जलंधर, अयप्पा, भूमा, अंधक और खुजा।
 
5. गणेशजी की बहन का नाम अशोक सुंदरी है। इसके अलावा मां ज्वालामुखी और मनसादेवी भी उनकी बहनें हैं।
 
6. गणेशजी की पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। उनके पुत्र लाभ और शुभ तथा पोते आमोद और प्रमोद हैं। पुत्री का नाम मां संतोषी हैं।
 
7. गणेशजी को पौराणिक पत्रकार या लेखक भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 'महाभारत' का लेखन किया था। 
 
8. उनके 12 प्रमुख नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचन्द्र और गजानन।
 
9. गणेशजी सतयुग में सिंह, त्रेता में मयूर, द्वापर में मूषक और कलिकाल में घोड़े पर सवार बताए जाते हैं।
 
10. पुराणों में गणेशजी के 64 अवतारों का वर्णन मिलता है। 
 
अगला लेख
श्री गणेश चतुर्थी 2022 : स्थापना का पौराणिक इतिहास, मंगल मुहूर्त, पूजा की सही विधि, स्थापना के मंत्र, प्रसाद और कथाएं जानिए एक साथ