Hanuman Chalisa
✕

लांच हुआ शाओमी का सस्ता टीवी, ये हैं फीचर्स

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (15:53 IST)
भारत में मोबाइल बाजार में अपनी पकड़ बना चुकी चीनी कंपनी शाओमी ने अब सस्ता टीवी लांच किया है। कंपनी ने 43 इंच और 32-इंच वाला Mi TV 4A लॉन्च किया है। इन दोनों ही मॉडल्स को भारतीय बाजार को देखते हुए लांच किया गया है। कंपनी के ऑफर के तहत 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये और 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
 
कैशबैक ऑफर : शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर यदि आप इन दोनों टीवी के कीमत देखेंगे तो 43 इंच इंच वाले टीवी की कीमत 24,999 रुपए और 32 इंच वाले टीवी की कीमत 14,999 रुपए दिखाएगा। लांच ऑफर के तहत आपको जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस के साथ 2,200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। दोनों टीवी में पांच लाख घंटे का कंटेंट दिया गया है।
 
टीवी के फीचर्स  : 32 इंच वाले Mi TV 4A में 1366x768 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली डिस्प्ले है। इसका व्यूइंग एंगल भी 178 डिग्री है। टीवी में 4 GB की इंटरनल स्टोरेज और 1 GB रैम दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई 802.11, दो एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक एंटिना पोर्ट दिया गया है। टीवी में दो 5 वॉट के स्पीकर हैं। 

शाओमी के 43 इंच वाले Mi TV 4A में 1920x1080 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली फुल एचडी डिस्प्ले है। इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। टीवी में एमलॉजिक टी 962 प्रोसेसर के साथ माली 450 एमपी5 जीपीयू दिया गया है. 8 GB स्टोरेज वाले इस स्मार्ट टीवी में 1 GB रैम दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, एवी कंपोनेट पोर्ट, एक एस/ पीडीआईएफ ऑडियो पोर्ट, एक एंटिना पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक पोर्ट दिया गया है। स्मार्ट टीवी में ऑडियो को ऑप्टिमाइज किया गया है, 11 बटन के साथ आने वाले एमआई रिमोट का यूज टीवी के साथ सेट टॉप बॉक्स को कंट्रोल करने में भी किया जा सकेगा। 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख