sawan somwar

अब वालेट बॉट करेगा आपके पर्स और मोबाइल की सुरक्षा, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (11:27 IST)
भोपाल। हमारी मेहनत की कमाई पर जेबकतरे पलक झपकते ही हाथ साफ कर जाते हैं कभी हमारा मोबाइल चोरी हो जाता है तो कभी हमारा पर्स। हमारे नए महंगे मोबाइल के गुम जाने का दर्द क्या होता है हम सब अच्छे से जानते ही हैं। पर्स चोरी जाने पर पैसों के साथ एटीएम, आईडेंटिटी कार्ड भी चोरी हो जाते हैं जिससे होने वाली परेशानी सब जानते ही हैं। लेकिन अब तकनीक के सहारे इस समस्या का समाधान संभव हैं।
 
भोपाल की फैशन डिजाइनर पूर्वी रॉय की कंपनी एरिस्टा वाल्ट ने एक बेहद उपयोगी फैशनटेक प्रोडक्ट को डिजायन किया है। यह अपनी तरह का विश्व का पहला प्रोडक्ट है।
 
क्या है वालेट बॉट : एक स्मार्ट वालेट जो आपके मोबाइल से कनेक्ट रहता है और आपके मोबाइल और पैसों की सुरक्षा करेगा। दिन भर की भागम-भाग में हम कभी घर पर, वर्क प्लेस पर, कॉफी शॉप पर बिल डेस्क पर अपना मोबाइल या पर्स भूल जातें हैं।
 
वालेट बॉट की खास बातें : अब आपका वालेट जैसे ही कहीं छूटता है या चोरी होता है तो आपके मोबाइल पर अलार्म बज उठेगा और जैसे ही आप अपना मोबाइल कहीं भूल जाते हैं तो आपके पर्स का अलार्म आपको अलर्ट करेगा। इसका इनबिल्ट ट्रेकर आपके मोबाइल और पर्स की लास्ट लोकेशन भी बताऐगा। जैसे ही आपका पर्स या मोबाइल आपसे दूर होते हैं यह आपको नोटिफिकेशन भेजेगा और कोई छीनने की कोशिश करेगा तो इसका अलार्म बजने लगेगा।
 
यह वालेट-बॉट एंटी थेफ्ट, एंटी लास्ट, ब्लूटूथ, वर्ल्डवाइड ट्रेकिंग सिस्टम और पॉवर बैंक तकनीक को एक साथ जोड़ता है। यह वालेट-बॉट आपके मोबाइल की बैटरी को रिचार्ज भी कर सकेगा क्योंकि इसमें 2 एक्स चार्जिंग क्षमता के साथ 3000 एमएएच केपेसिटी का पॉर बैंक इनबिल्ट है। इसमें दिए गए बटन से आप अपने मोबाइल से सेल्फी भी ले सकेंगे।
 
वालेट-बॉट एक फैशन वॉलेट से कहीं बढ़कर है यह यंग टेक लवर्स, बिजनेसमेन और ट्रेवलर्स के लिए एक कूल गेजेट है। यह इम्पोर्टेड क्वालिटी के प्रीमियम आरएफआईडी लेदर से बना है जो कि सेल्फ हीलिंग टेक्नोलॉजी से बना है। यह स्क्रैच प्रूफ एवं स्प्लैश प्रूफ है। अगर कोई स्क्रैच आता भी है तो यह अपने आप ठीक हो जाता है। स्लिम डिजायन होने के कारण यह पॉकेट फ्रेंडली भी है।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख