suvichar
✕

OnePlus Watch भारत में लांच, नींद आने पर खुद बंद कर देगी आपका टीवी

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (17:11 IST)
OnePlus ने 9 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ अपनी पहली स्मार्ट वॉच को भी लांच किया है।  इस स्मार्ट वॉच की खूबी है कि इसे OnePlus TV से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद OnePlus TV के वॉल्यूम को स्मार्टवॉच की मदद से कम या ज्यादा किया जा सकता है। अगर आप टीवी देखते हुए सो गए हैं तो OnePlus Watch अपने आप टीवी को बंद कर देगी।
ALSO READ: WhatsApp पर सरकार के चैटबॉट ने बनाया रिकॉर्ड, Corona से जंग में बन रहा है हथियार
फीचर्स की बात करें तो यह वॉच IP68 और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन पर आने वाले सभी कॉल और मैसेज का अलर्ट इस स्मार्टवॉच पर मिलेगा। वॉच से वनप्लस के टीवी को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

OnePlus Watch को 16,999 रुपए की कीमत के साथ बाजार में लाचं किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Watch में 1.39 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है, जो कि 454x454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की सिक्योरिटी के लिए 2.5D कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा दी गई है।
ALSO READ: Oneplus 9 series भारत में लांच, धमाकेदार फीचर्स के साथ बाजार में आए 3 स्मार्टफोन
इसके साइड पैनल में दो बटन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल में आती है और इसमें साइज 46mm है। इसमें यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेस मिलेंगे। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग फीचर मिलता है।

इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट और सेडेंटरी रिमाइंडर है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ के अलावा GPS का भी सपोर्ट है। इसमें 405mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। कंपनी ने बैटरी को लेकर एक सप्ताह तक के बैकअप का दावा किया है।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इंदौर ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, 70वां अंगदान संपन्न

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

इंदौर में जेल प्रहरी अंडरगार्मेंट्स में नशीले पदार्थ कैदियों को करता था सप्लाई, आधी रात को ऐसे हुआ पर्दाफाश

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

अगला लेख