Dhanteras
✕

आया माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो टैबलेट, कीमत 1.45 लाख तक

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2016 (18:43 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपना अत्याधुनिक टैबलेट सरफेस प्रो सीरीज गुरुवार को भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 73,990 रुपए से लेकर 1,44,990 रुपए तक है।
 
कंपनी ने यहां कहा कि सरफेस प्रो सीरीज के दोनों टैबलेट की बिक्री अगले 6 महीने तक ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन के जरिए की जाएगी और इसकी बुकिंग गुरुवार से ही शुरू हो गई है जबकि आपूर्ति 14 जनवरी से शुरू की जाएगी।
 
सरफेस प्रो थ्री का स्क्रीन 12 इंच का है और इसमें कोर आई थ्री प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इसमें ग्राहकों को एसएसडी के जरिए 128 जीबी की मेमोरी क्षमता मिलेगी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरा 5-5 एमपी का है। इसकी कीमत 73,990 रुपए है।
 
उसने कहा कि सरफेस प्रो 4 का स्क्रीन 12.3 इंच है और यह विंडो 10 प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह 3 प्रोसेसर विकल्पों में उपलब्ध होगा जिसमें इंटेल स्काईलेक कोर एमथ्री, आई 5 और आई 7 शामिल है। सरफ्रेस प्रो 4 में यूएसबी 3.0 पोर्ट, कार्ड रीडर, ब्लूटुथ 4.0, वाई-फाई और मिनी डिस्पले पोर्ट है। इसके साथ ही इसका फ्रंट कैमरा 5 एमपी और रियर कैमरा 8 एमपी है।
कंपनी ने इसकी बैटरी के 9 घंटे चलने का दावा किया है। आई 5 प्रोसेसर 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी के साथ सरफेस प्रो 4 की कीमत 89,990 रुपए, आई 5 प्रोसेसर 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी वाला सरफेस प्रो 4 की कीमत 1,20,990 रुपए और आई 7 प्रोसेसर 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी वाला सरफेस प्रो 4 की कीमत 1,44,990 रुपए है।
 
सरफेस प्रो थ्री मॉडल को छोड़कर सभी मॉडलों के साथ सरफेस पेन मिलेगा जबकि इसके लिए 12,490 रुपए में स्मार्ट की-बोर्ड अलग से खरीदना होगा जिससे जुड़ने पर यह टैबलेट लैपटॉप बन जाएगा। (वार्ता) 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा