dharma sangrah
✕

Panasonic ने लॉन्च किया LUMIX S9 compact mirrorless camera

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2024 (17:46 IST)
LUMIX S9 compact mirrorless camera launched in India : पैनासोनिक लाइफ़ सॉल्यूशंस इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए लूमिक्स एस सीरीज लाइनअप में सबसे छोटा और हल्का फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा लुमिक्स एस 9 लॉन्च किया। फ्लैगशिप लुमिक्स एस 5 2 के समान लगभग 24.2-मेगापिक्सल फुल-फ्रेम सीएमओएस सेंसर और नवीनतम इंजन प्राकृतिक टोन के साथ समृद्ध विवरण कैप्चर करता है।

बेहतरीन सब्जेक्ट ट्रैकिंग और एक्टिव आई एस के लिए फ़ेज़ डिटेक्शन ऑटो-फ़ोकस से लैस है। इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ हाथ में धुंधलापन कम करने के लिए, यह कैमरा कंटेंट क्रिएटर्स को किसी भी स्थिति में आत्मविश्वास से शूट करने में सक्षम बनाता है।
 
उसने कहा कि लुमिक्स एस 9 कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक स्टाइलिश साथी है। एस 9 बॉडी के लिए 1,49,990 रुपए और लुमिक्स एस 9 बॉडी और 20-60एम एम लेंस के साथ एस 9 किट के लिए 1,79,990 रुपए चुकाने होंगे।
 
पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि “पैनासोनिक में, हम अपने ग्राहकों के लिए असाधारण मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने ग्राहकों की ज़रूरतों के बारे में सक्रिय रूप से सोच रहे हैं। यह स्पष्ट है कि भारत का कंटेंट क्रिएटर इकोसिस्टम तेज़ी से विस्तार कर रहा है, जिससे कैमरा बाज़ार में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। 
 
लिमिक्स एस 9 को आधुनिक क्रिएटर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बिना किसी प्रदर्शन से समझौता किए कॉम्पैक्ट और हल्के डिज़ाइन की पेशकश करता है। हम भारतीय बाजार में अपने उत्पादों के लिए शानदार प्रतिक्रिया देख रहे हैं। फुल-फ्रेम श्रेणी में, हमने पिछले साल भारत में 50 प्रतिशत की वृद्धि की है और इस नए लॉन्च के साथ, पैनासोनिक इस गतिशील स्थान को कैप्चर करने के लिए अच्छी स्थिति में है। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख