Hanuman Chalisa
✕

Corona काल में ऑनलाइन पढ़ाई को देखते हुए Lava ने लांच किए 3 सस्ते टैबलेट, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated: मंगलवार, 23 मार्च 2021 (17:20 IST)
कोरोनाकाल में स्कूली बच्चों की घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए लावा (Lava) ने 3 सस्ते टैबलेट लॉन्च किए हैं। इन टैबलेट में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बच्चों को घर बैठे पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी लॉन्च ऑफर में इन टैबलेट्स में पर बड़ी छूट भी दे रही है। लावा ने Magnum XL, Aura और Ivory को लॉन्च किया है। इन टैबलेट्‍स की ऑनलाइन बिक्री भी शुरू हो गई है। इन तीनों टैबलेट की कीमत 9000 से 15 हजार रुपए तक है।

हालांकि ऑफर में ये 7500 से 12 हजार के बीच मिल रहे हैं। तीनों ही टैबलेट की स्क्रीन साइज और फीचर्स अलग अलग हैं, लेकिन कंपनी का दावा है कि तीनों ही अपनी अपनी कैटेगरी के मुताबिक बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ पेश किए गए हैं। क्या हैं टैबलेट्‍स के फीचर्स- 
ALSO READ: Twitter के मालिक Jack Dorsey का पहला ट्वीट हुआ नीलाम, 21 करोड़ की लगी बोली, जानें क्या है कहानी
Lava Magnum XL की कीमत 15,499 रुपए रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर में इसे सिर्फ 11999 में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। लावा के इस टैबलेट को 6100 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। टैबलेट को MediaTek 2GHz quad core प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। टैबलेट में 32 जीबी का स्टोरेज दिया गया है, जिसे मेमरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। लावा मैग्नम एक्सएल में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
 
 Lava Aura के फीचर्स 
टैबलेट को 12,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया। हालांकि लॉन्च ऑफर में इसे 9999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस टैब की स्क्रीन साइज 8 इंच है और इस MediaTek 2GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस टैब को 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसे 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 
Lava Ivory के फीचर्स
तीनों टैबलेट में सबसे सस्ता Ivory है, जिसकी कीमत 9,499 रुपए रखी गई है। हालांकि इसे लॉन्च ऑफर में 7399 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन साइज 7 इंच है और इसमें 16 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख