Govardhan puja
✕

जानें दुनिया के सबसे पतले लैपटॉप की खूबियां

Updated: बुधवार, 22 जून 2016 (18:58 IST)
एचपी ने भारत में दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप लांच करने दिया है। एचपी स्पेक्टर नाम का यह लैपटॉप अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लांच हो चुका था, मगर मंगलवार को कंपनी इसे भारतीय ग्राहको के लिए भी ले आई। 
खूबियां : एचपी स्पेक्टर की सबसे खास बात इसकी पतला होना है। इसकी मोटाई महज 10.4 मिली मीटर की है। कंपनी ने एचपी स्पेक्टर को 13.3 इंच के डिस्पले के साथ बाजार में उतार कर नया बेंचमार्क स्थापित किया है। भारत में इस एचपी स्पेक्टर लैपटॉप को इंटेल कोर आई5 और आई7 प्रोसेसर वेरियंट्स में उतारा जा रहा है। 
 
फीचर्स : इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। एचपी स्पेक्टर की बॉडी के किनारों को एल्युमिनियम से बनाया गया है, जबकि बॉटम एरिया कार्बन फाइबर से बना है। इसके अलावा इस लैपटॉप में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स भी लगे हुए हैं। 
 
इसकी पावरफुल बैटरी एक बार चार्ज होने के बाद 9.5 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। एचपी स्पेक्टर के इस मॉडल की भारत में कीमत 1,19,900 रुपए रखी गई है। ग्राहकों के लिए ये 25 जून से बाजार में उपलब्ध होंगे।
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख