sawan somwar

Apple के HomePod Mini की भारत में रहेगी इतनी कीमत, जान लीजिए इसके खास फीचर्स

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:47 IST)
Apple ने मंगलवार को इवेंट में आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ ही होमपेड मिनी (HomePod Mini) को भी लांच किया। HomePod Mini की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ऐसी तकनीक का प्रयोग किया गया है, जिससे यह कमरे के मुताबिक साउंड को ऑप्टिमाइज कर लेगा।

HomePod Mini Apple म्यूजिक, Apple पोडकास्ट्स तो सपोर्ट करेगा ही साथ ही साथ ये थर्ड पार्टी सर्विसेज़ जैसे आईहार्ट रेडियो, ट्यून इन और अमेज़न म्यूजिक को भी सपोर्ट करता है।  
 
HomePod Mini मिनी की बॉडी फैब्रिक की है। इस स्पीकर के पास आईफोन को ले जाते ही यह कनेक्ट हो जाएगा। साथ ही इसे Apple सिरी का सपोर्ट भी मिलेगा। यह स्पीकर आपके आईफोन को भी ढूंढ लेगा। 
HomePod Mini को सफेद और स्पेस ग्रे रंग में लांच किया गया है।

कीमत की अगर बात की जाए तो HomePod Mini की अमेरिका में कीमत 99 डॉलर है 6 नवंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी। Apple ने होमपॉड मिनी को भारत में भी लॉन्च करने की घोषणा की। भारत में इसकी कीमत 9,900 रुपए होगी।
 
Apple के मुता‍बिक HomePod Mini के साथ सिरी का अनुभव पहले से और बेहतर होगा। कंपनी का कहना है कि सिरी आपके परिवार के अन्य लोगों की आवाजों को भी पहचानेगा। इसमें कई तरह के स्मार्टहोम फीचर्स भी हैं।
 
ये भी हैं खूबियां : Apple का कहना है कि अगर आप दो होमपॉड मिनी डिवाइज को एक ही कमरे में रख देंगें तो ये खुद ही एक स्टीरियो जोड़ी के तौर पर काम करेंगे। होमपॉड मिनी की साउंड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए कंपनी इसमें काफी प्रयोग किए हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख