dharma sangrah
✕

G-20 Summit : कौन है ये बच्ची जिसने Joe Biden का किया स्‍वागत, तस्‍वीर हो रही वायरल

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (01:55 IST)
G-20 Summit : जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) शुक्रवार 8 सितंबर को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर भारत पहुंच चुके हैं। इस दौरान जो बाइडेन का स्वागत करने एक छोटी बच्ची भी पहुंची, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है ये बच्‍ची...
 
खबरों के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्‍वागत करने वाली ये बच्‍ची भारत में अमेरिका के राजदूत राजदूत एरिक गार्सेटी की बेटी है। एयरपोर्ट पर बाइडेन को रिसीव करने खुद गार्सेटी भी मौजूद थे। जैसे ही बाइडेन प्लेन से उतरे तो बच्ची ने उनसे कुछ कहा। इसके बाद बाइडेन ने उसे गले लगा लिया और काफी देर तक उससे बातचीत करते रहे।
 
जो बाइडेन दिल्ली के 5 स्टार होटल ITC मौर्या में ठहरे हैं। उनके रहने का इंतजाम होटल की 14वीं मंजिल पर बने चाणक्य सुइट में किया गया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर भी भारत दौरे के दौरान इसी होटल में रुके थे।
 
हालां‍कि बाइडेन के स्वागत की जिम्मेदारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को दी गई थी। ले‍किन इस छोटी सी बच्‍ची ने भी उनका स्‍वागत किया। स्‍वागत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।एरिक गार्सेटी जो बाइडेन के बेहद करीबी हैं, इसलिए उन्हें भारत में राजदूत बनाकर भेजा गया है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख