dharma sangrah

G20 summit updates : पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव, क्या नवंबर में होगा G20 का वर्चुअल सेशन?

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2023 (13:10 IST)
G20 summit updates : G20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई देशों के राष्‍ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं। सम्मेलन से जुड़ी हर जानकारी...

01:04 PM, 10th Sep
पीएम मोदी ने कहा, जैसा आप सब जानते हैं कि भारत के पास नवंबर तक G20 presidency की जिम्मेदारी है। अभी ढाई महीनें बाकी हैं। इन 2 दिनों में आप सभी ने अनेक बातें यहां रखी हैं, सुझाव दिए हैं, बहुत सारे प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ये जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए हैं उनको भी एक बार देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जाए।
उन्होंने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G20 का Virtual Session रखें। उस Session में हम इस समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। भारत ने ब्राजील को G20 की अध्‍यक्षता सौंपी।
 

11:56 AM, 10th Sep
भारत मंडपम् में समिट के आखिरी पीएम मोदी का संबोधन होगा। समिट के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति मेक्रो की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 

11:54 AM, 10th Sep
हरित जलवायु कोष के लिए 2 अरब अमेरिकी डॉलर देना ब्रिटेन
ब्रिटेन ने रविवार को कहा कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने में दुनिया की मदद करने के मकसद से अपनी सबसे बड़ी एकल वित्तपोषण प्रतिबद्धता के तहत हरित जलवायु कोष के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।
 
भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और उसके अनुसार ढलने में दुनिया के कमजोर लोगों की मदद करने के लिए वित्तीय योगदान देने की घोषणा की है।

08:05 AM, 10th Sep
G20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षिता मूर्ति ने रविवार सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर स्वामीनारायण के दर्शन किए। वे करीब 1 घंटे तक मंदिर में रहे।
 

08:04 AM, 10th Sep
सुबह सवा 10 बजे भारत मंडपम् पहुंचे दुनिया भर से आए दिग्गज। सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह 10.30 से शुरू होगा सत्र। वन फ्यूचर पर होगी चर्चा। इससे पहले सभी नेता राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। फ्रांस के राष्‍ट्रपति के साथ लंच करेंगे पीएम मोदी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी करेंगे मुलाकात। 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

अगला लेख