biodatamaker

मुझे हिन्दू होने पर गर्व है, मंदिर के दर्शन भी करूंगा : सुनक

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (20:06 IST)
British Prime Minister Rishi Sunak News: जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है, मैं ऐसा ही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक मेरे यहां रहने के दौरान मैं किसी मंदिर के दर्शन भी कर सकूंगा।
 
हिंदू धर्म से अपने जुड़ाव पर पर सुनक ने कहा कि अभी रक्षा बंधन था, जिसमें मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी। मेरे पास दूसरे दिन ठीक से जन्माष्टमी मनाने का समय नहीं था, लेकिन उम्मीद है जैसा कि मैंने कहा कि हम अगर किसी मंदिर जाएं तो मैं इसकी भरपाई कर सकूंगा। मेरा मानना है कि आस्था एक ऐसी चीज है जो हर उस व्यक्ति की मदद करती है जो अपने जीवन में आस्था रखता है। 
 
भारत सही देश : सुनक ने कहा कि जी20 की मेजबानी के लिए भारत सही देश है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास विचार विमर्श करने और फैसला लेने के लिए अगले कुछ दिन बेहतर साबित होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं भारत को यह नहीं बताऊंगा कि उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर क्या रुख अपनाना चाहिए। मुझे पता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था, संरा चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की परवाह करता है। 
 
जय सियाराम से स्वागत : केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एयरपोर्ट पर सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का स्वागत जय सियाराम बोलकर स्वागत किया। चौबे ने सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का भारत के दामाद और बेटी के रूप में भी स्वागत किया। पीएम बनने के बाद पहली बार भारत आए हैं ऋषि सुनक। (एजेंसी/सोशल मीडिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख