पत्नी पर निबंध...
- ज्ञानगुरु
पत्नी नामक प्राणी भारत सहित पूरे विश्व में बहुतायत में पाई जाती है। प्राचीन समय में यह अक्सर घर में और भोजनशाला में पाई जाती थी लेकिन अब शॉपिंग मॉल, सिनेमा थिएटर, रेस्त्रां और अन्य सामाजिक जगहों पर इन्हें आसानी से विचरण करते हुए देखा जा सकता है। प्राचीन समय में प्रजाति के लंबे बाल, सुंदर आकृति और पूरे वस्त्र देखे जा सकते थे लेकिन अब कतरे हुए केश, अत्यंत सूक्ष्म वस्त्र, श्वेत मुख और रक्त के समान होंठ देखे जाना आम बात है। इनका मुख्य आहार पति नामक निरीह और मूक प्राणी होता है। भारत में इन्हें भाग्यवान, लक्ष्मी तथा धर्मपत्नी आदि के नामों से भी जाना जाता है। अधिक बोलना, अकारण झगड़ना, अति व्यय करना इस प्रजाति के प्रमुख लक्षण हैं। इनका प्रमुख शत्रु स्वजाति का 'सास' नामक एक और विकसित भयंकर प्राणी होता है। हालांकि इस प्रजाति पर अनादिकाल से अब तक कोई समग्र अध्ययन नहीं किया गया है लेकिन सामान्यत: इनके निम्न प्रकार होते हैं -
1.
सुशील पत्नी : यह प्रजाति अब लुप्त हो चुकी है। इस प्रजाति की पत्नियां सुशील, आज्ञाकारी और सहनशील होती थी तथा सिर्फ गृहकार्यों में दक्ष हो घर में निवास करती थी।
2.