dharma sangrah

हास्य व्यंग्य : नेता चालीसा...

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (13:03 IST)
दोहा
 

 
जय नेतागण राजनीति के,
तुमको करूं प्रणाम।
तुम्हीं विधाता अन्यायी के, 
करो चापलूसों का काम। 
 
चौपाई
 
जय राजनीति के नेतागण,
तुम मोहे हो सब के मन।
 
सब चमचों की करो भलाई 
वे चाहे जितनी करे ढिठाई।
 
उनको आंच न आने पाए, 
तुम्हरी कुर्सी भले ही जाए।
 
अत्याचार में तुम आगे हो, 
अवगुणकारी के तुम धागे हो।
 
घपला-झगड़ा तुम करवाते,
सही जगह पर उधम मचाते।
 
राजनीति के तुम बड़े पुजारी, 
अपने दोषी की करो रखवाली।
 
जुल्म कराने में माहिर हो,
चोर-उचक्कों में शामिल हो।
 
धन्य-धन्य भारत के वीर 
भोली जनता पर मारो तीर।
 
क्या कुर्सी का खेल निराला,
हरदम ओढ़े रहो दुशाला।
 
लालच की तुमको भूख लगी है, 
बेईमानी की पीर जगी है।
 
कब तक ऐसे चलेगा काम, 
एक दिन होगा सत्यानाश।
 
हाथ जोड़ तब नहीं बचोगे, 
सब देखेंगे जल्द पिसोगे। 
 
दोहा
 
भगवन् ऐसी बयार चला दो 
अत्याचार हो जाए कम। 
राजनीति के बेईमानों का 
फिर भारत में हो न जन्म। 
 
लेखक के बारे में
शम्भू नाथ
Show comments

काजोल का नाम पिता रखना चाहते थे 'मर्सिडीज', 16 साल की उम्र में छोड़ दिया था स्कूल

'गजनी' और 'लगान' के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ब्लड कैंसर से हारी जिंदगी की जंग

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका